झारखण्ड फ़िल्म फेस्टिवल में नागपुरी फ़िल्म ‘महुआ’ को कई अवार्ड्स ।
निर्माता सत्यन् श्रीवास्तव एवं निर्देशक संजय वर्मा की यह महिला प्रधान फ़िल्म सन्देश देती है,
हाल ही में रिलीज़ हुई शैल्ज़ा मूवीज़ के बैनर तले झारखण्ड की धरती पे बनी नागपुरी फ़िल्म ‘महुआ’ ने झारखण्ड फ़िल्म फेस्टिवल में अपने नाम कई अवार्ड्स कर लिए है। झारखण्ड सरकार की फिल्म पॉलीसी को आत्मसात कर निर्माता सत्यन् श्रीवास्तव एवं सह-निर्माता अविषेक आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक संजय वर्मा हैं, इस फ़िल्म को झारखण्ड फ़िल्म फेस्टिवल में न केवल कई श्रेणियों में नामांकित किया गया बल्कि कई कैटगरी में अवार्ड्स भी दिए गए।
जैसे बेस्ट फ़िल्म के लिए निर्माता सत्येन श्रीवास्तव, बेस्ट स्टोरी बिलाल गुरु, बेस्ट गीतकार विजय प्रभाकर, बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस स्टेफी पटेल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा,के लिए नॉमिनेशन और अवार्ड्स मिले।
समाज की कुरीतियो और असामाजिक तत्वों से कैसे एक महिला लड़ती है और कैसे समाज को एक नया आयाम देती है इस महिला प्रधान फ़िल्म में यह दर्शाया गया है। यह फ़िल्म आज के युवा दर्शको को प्रेरणा दे रही है और दर्शक इस फ़िल्म को बेहद पसंद भी कर रहे है।

झारखण्ड के विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माई गई इस संदेशपरक फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- स्टेफी पटेल,प्रिंस सोंधी, अली खान, मनोज वर्मा शक्ति सिंह, पूनम सिंह, दिनेश देवा, काजल सिंह , राज सिन्हा, अजय घोष आदि, साथ ही साथ इस फिल्म में आईटम क्वीन ग्लोरी भी आइटम सॉंग में अपने नृत्य का जलवा बिखेरती नज़र आ रही है।
इस फिल्म के लेख़क बलाल अंसारी और राजीव रंजन सिंह, कला निर्देशक श्याम जी संस्कार, और सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा हैं। इस फिल्म के लिए गीतकार विजय प्रभाकर और केशव केसरीया अमन द्वारा लिखे कुल 6 गानों को संगीतकार उपेन्द्र पाठक ने अपने मधुर धुनों से सजाया है।
Akhlesh Singh (PRO)
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387