हैदराबाद में निरहुआ आम्रपाली की जय वीरू
निर्माता नासिर जमाल के साथ पांचवी तो निर्देशक सुब्बाराव के साथ सातवी फ़िल्म है जय वीरू
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे एकता कपूर की वेबसिरिज की शूटिंग के बाद हैदराबाद में अपनी अगली भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं । निरहुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है । जय वीरू नाम की इस फ़िल्म में निरहुआ आम्रपाली दुबे के अलावा प्रकाश जैस जैसे भोजपुरी के कई नामचीन सितारे हैं । आपको बता दें कि निर्देशक सुब्बा राव के साथ इसके पहले भी जुबली स्टार निरहुआ के साथ कई फिल्मे की है जिसमे कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , शिवा , दिलेर , आखिरी रास्ता , निरहुआ मेल और जिगरवाला शामिल है । यही नही निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म हीरो और टाईगर का निर्देशन भी सुब्बा राव ने ही किया था । जय वीरू के निर्माता है नासिर जमाल । नासिर जमाल के साथ निरहुआ की यह पांचवी फ़िल्म है । इसके पहले दोनों ने कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , जिगरवाला , निरहुआ चलल ससुराल 2 और निरहुआ सटल रहे में काम किया था । अब एक बार फिर सुब्बा राव नासिर जमाल की फ़िल्म जय वीरू में निरहुआ को निर्देशित करेंगे ।

जुबली स्टार निरहुआ से पूछे जाने पर उन्होंने ज्यादा कुछ तो नही बताया पर इतना जरूर कहा कि जय वीरू का निर्माण एक बड़े कैनवास और भव्य स्तर पर किया जा रहा है । शूटिंग के बाद फ़िल्म की विस्तृत जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी । निरहुआ ने कहा कि 2007 से ही नासिर जमाल और सुब्बाराव से उनकी दोस्ती रही है । पिछले 11 साल से हमलोगों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं । उन्होंने कहा हम सेट पर प्रोफेशनल होते हैं पर निजी जिंदगी में सुख दुख के साथी । उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती दौर से ही उन्हें उनके निर्माताओं का भरपूर स्नेह मिला है और वे लगातार फिल्मे बना रहे हैं । फ़िल्म जगत में जहां रिश्ता मतलब के लिए बनता है वहां इस मामले में वे खुद को भाग्यशाली और अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं । जय वीरू के बाद निरहुआ नासिर जमाल की अगली फिल्म निरहुआ चलल अमेरिका में भी नए अंदाज में नजर आएंगे । उन्होंने बताया जहां उनका दिल नही मिलता वहां वे खुद ही दूरी बना लेते हैं । उल्लेखनीय है कि निरहुआ आम्रपाली की बहुचर्चित फ़िल्म बॉर्डर ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है । सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज हो रही इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए सितारों की फौज 10 जून को एक सप्ताह के लिए बिहार जाएगी ।
—–Uday Bhagat (PRO)
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387