लता मंगेशकर स्टूडियो में फिल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार” का म्यूजिकल मुहूर्त
क्राइम की दुनिया के बीच पनपते प्रेम की रोमांचक गाथा है फ़िल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार”
बिहार में गैंग्स और क्राइम वर्ल्ड का सच दिखाती मूवी में मुकेश तिवारी, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे एक्टर्स दिखेंगे
बिहार देश का ऐसा राज्य रहा है जिसकी चर्चा वहां मौजूद बाहुबलियों और गैंग्स को लेकर अधिक होती रहती है. क्राइम की दुनिया के कई नाम ऐसे रहे हैं जिनके जिक्र भर से वहां के लोग सहम जाते थे। अपराध की दुनिया और राजनीति में ऊंचे रसूख रखने वाले भी यहाँ सुर्ख़ियों मे रहते हैं. वहां के ऐसे गैंग्स सदा पुलिस और सरकार के लिए चैलेन्ज रहे हैं। ऐसे ही गैंग्स और क्राइम वर्ल्ड के अन्धकार भरे माहौल को अब बड़े परदे पर पेश करने जा रहे हैं लेखक निर्देशक कुमार नीरज अपनी अपकमिंग फिल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार” के जरिये. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से जुड़े कई लोगों का सम्बन्ध बिहार राज्य से है इसी लिए इस फिल्म से उम्मीद है कि यह एक रीयलिस्टिक सिनेमा बनेगा.
“गैंग्स ऑफ़ बिहार ” के निर्देशक कुमार नीरज बिहार के वैशाली जिला के हैं, वैशाली बेहद प्राचीन शहर है, जिसका महात्मा बुद्ध से निकट का सम्बंध रहा है। वहीँ इस फिल्म के संगीतकार अफ़रोज़ खान का ताल्लुक बिहार के जहानाबाद जिला से है और साथ ही बिहार के प्रमुख पत्रकार श्रीकांत प्रतुश भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं.

पिछले दिनों मुंबई स्थित लता मंगेश्कर स्टूडियो में इस फिल्म ” गैंग्स ऑफ़ बिहार का म्यूज़िकल मुहूर्त किया गया। संगीतकार अफ़रोज़ खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम सिंगर मोहम्मद सलामत की आवाज में एक गीत रिकॉर्ड किया। निर्माता मोहम्मद शफीक सैफी ,लेखक निर्देशक कुमार नीरज की यह फिल्म ए ए ए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में मुकेश तिवारी, अखिलेंद्र मिश्रा, राजवीर सिंह, नाज़नीन पटनी, श्रीकांत प्रतुश,अंजलि अग्रवाल, मृत्युंजय कुशवाहा, धनञ्जय सिंह, सुप्रिया,रचना सोनी और नवनीत कुमार नजर आयेंगे। इस फिल्म की कहानी एक तरफ क्राइम से सुलगते बिहार की है तो दूसरी तरफ उसी बिहार राज्य में मोहब्ब्त की आगोश में झूम रहे दो प्रेमियों की है। फिल्म की कहानी में काफी टर्न और ट्विस्ट हैं जो दर्शको को दिलचस्प लगेगा। क्राइम, बदला, राजनीति, दहशत के साए में पनपते प्यार की एक रोमांचक गाथा दर्शकों के लिए किसी सुनहरे उपहार से कम नहीं होगी. उलेखनीय है कि निर्देशक कुमार नीरज टीवी धारावाहिकों में बतौर डायरेक्टर काफी काम कर चुके हैं और इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जबकि प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया टीम कर रही है।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387