पाखी हेगड़े, विरल मोटानी की म्यूज़िक कम्पनी बियोंड म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ हुआ म्यूज़िक वीडियो “जरूरत”, रिलीज होते ही हुआ वायरल
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा की आवाज़ भी है पाखी हेगड़े के इस नये सांग “जरूरत” में
आज दुनिया को एक दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत है, ज़माने को एकता की जरूरत है। प्यार की जरूरत है और साथ उठ खड़े होने की जरूरत है। इसी इंस्पायरिंग थॉट के साथ एक वीडियो सांग रिलीज़ हुआ है, जिसका नाम है जरूरत। यह वीडियो सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस सांग को मात्र एक ही दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। पाखी हेगड़े, विरल मोटानी की म्यूज़िक कम्पनी बियोंड म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ हुए इस विडियो में एक बेहतरीन मैसेज भी है। इस गीत से शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि इन दोनों ने अपनी आवाज़ में कुछ पंक्तियां कही हैं और वीडियो में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है, जो पिता पुत्री इस विडियो के लिए आगे आए हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के साथ देश के कई बड़े चेंजमेकर्स ‘ज़रूरत’ सांग के लिए एक साथ आये हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर पोस्ट भी किया है। हिट गीत “गुज़र जाएगा” के निर्माता ने यह खूबसूरत सांग रिलीज़ किया है। इस समय की बढ़ती अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए बियॉन्ड म्यूज़िक और व्हाइट बिलियनेयर रिकॉर्ड्स के सहयोग से रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक ने ‘ज़रूरत’ सांग रिलीज करके एक म्यूजिकल इनीशियेटव की बुनियाद डाली है। यह गाना दरअसल उम्मीद की एक किरण और एक मुहिम भी है। इस गाने में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कुछ पंक्तियां अदा करते हुए नज़र आ रहे हैं। देखा जाए तो ऐसा फर्स्ट टाइम हो रहा है, जब एक म्यूज़िक वीडियो में पिता-पुत्री एक साथ आये हैं। एच. ई डॉ किरण बेदी, पद्मा विभूषण डॉ सोनल मानसिंह (सांसद), लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और एनी चोइंग ड्रोलमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बड़े चेहरे इस म्यूज़िक वीडियो में नजर आ रहे हैं। श्रवण पुंडीर द्वारा लिखित इस प्रेरणादायक गीत को सिमरन चौधरी, अजय केसवानी, श्रुति अनवाइंड, रैपर मुफाड़ और वायलिना जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने आवाज़ दी है। इस गाने को रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक के संस्थापक और प्रबंध निर्देशक वरुण प्रभु दयाल गुप्ता और बियॉन्ड म्यूज़िक के संस्थापक विरल मोटानी द्वारा क्यूरेट किया गया है। इस अनोखे विडियो को वरुण प्रभूदयाल गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को लेकर उत्साहित शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि “हमें इस गाने और उसके नरेशन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतज़ार है। यह गाना, इसका नरेशन और रैप बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। यह गाना लोगों के लिए आशा की एक किरण है, जो हमारे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता है। इस म्यूज़िक इनिशियेटिव से जुड़े सभी कलाकारों को बहुत सारी शुभकामनाएं। ‘ज़रूरत’ गीत आज के हालात की जरूरत है और हमें उम्मीद है कि यह गीत लोगों को एक दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करेगा।”
बियॉन्ड म्यूजिक के संस्थापक विरल मोटानी का कहना है कि “इस गीत को प्रस्तुत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अपने सहयोगियों – देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग चौहान, पाखी हेगड़े और मनोज लखियानी के शुक्रगुजार हूँ। उन्होंने इस पहल के लिए हम पर विश्वास किया। हम उम्मीद करते हैं कि इस गाने द्वारा दिए गए संदेश का प्रभाव सभी पर पड़े।” इसका मोशन विडियो आसिफ शेख ने डिजाइन किया है। ‘ज़रूरत’ गीत अब सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
फिल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े जो म्यूज़िक लेबल बियोंड म्यूज़िक की ओनर भी हैं वह जरूरत नामी इस सांग को लेकर काफी उत्साहित हैं।
पाखी हेगड़े का कहना है कि ज़रूरत असल में एक कैंपेन है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। यह कहानी आप सब की है। इस कोरोना काल में यह स्टोरी हर एक की है। इसके बोल प्यारे हैं और इसे लिखने का सफर भी बड़ा यादगार रहा है।
यह म्यूज़िक विडियो रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक, बियोंड म्यूज़िक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसके डायरेक्टर वरुण गुप्ता हैं जबकि क्रिएटिव प्रोड्युसर और राइटर श्रवण पुंडीर हैं।



उललेखनीय है कि बियॉन्ड म्यूजिक कंपनी के ओनर पाखी हेगड़े और विरल मोटानी हैं। जबकि इस विडियो के प्रोड्युसर वरुण गुप्ता, सुभाष बिहानी, विरल मोटानी, पाखी हेगड़े हैं। जबकि को-प्रोड्युसर नीतू सिंह और अनुराग चौहान हैं। इस विडियो का कांसेप्ट वरुण गुप्ता ने तैयार किया है। जबकि इसको क्यूरेट किया है रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक ने, इसके एक्सक्लूसिव रेडियो पार्टनर रेड एफएम हैं।
आपको बता दें कि पाखी हेगड़े बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में वर्षों से सक्रिय हैं। हिंदी धारावाहिक, बॉलीवुड मूवीज़ के साथ साथ उन्होंने मराठी और कई रीजनल सिनेमा में भी अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं। पाखी हेगड़े को अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मराठी फिल्म में उन्होंने महेश मांजरेकर जैसे कलाकार के साथ भी अदाकारी की है। और अब अपनी कम्पनी बियोंड म्यूज़िक के द्वारा नए और उभरते सिंगर्स और म्यूजिशियन को मौके दे रही हैं।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387