यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की नई फिल्म “लेके आजा बैंड बाजा” का म्यूजिकल मुहूर्त
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम करने वाले और यूथस्टार का दर्जा पाने वाले प्रमोद प्रेमी अब एक ब्रांड न्यू फिल्म “लेके आजा बैंड बाजा” मेे नज़र आएंगे।
हाल ही में इस म्यूजिकल फिल्म का मुहूर्त हुआ और इस मौके पर खुद प्रमोद प्रेमी यादव मौजूद थे।
टीम एंड मेकर इंटरटेंमेंटस और ऑडियो लैब मीडिया कॉरपोरेशन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के निर्माता यूपी सिंह और सतीश पुजारी हैं फिल्म के लेखक निर्देशक रवि भूषण हैं,जो सभी भोजपुरी सितारों के साथ हिट फिल्में दे चुके है,जबकि एक्शन मास्टर दिलीप यादव व प्रोड्क्टशन का ज़िमेदारी मुन्ना सिंह को दिया गया है।फिल्म के संगीतकार ओम झा है, जो इस फिल्म के लिए मधुर म्यूज़िक तैयार करेंगे।
उललेखनीय है कि प्रमोद प्रेमी बतौर सिंगर भी काफी पसंद किए जाते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अक्सर उनके गीत रिलीज़ होकर लोकप्रिय होते रहते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि यह एक ऐसी संगीतमय फिल्म होगी जो उनके प्रशंसकों और भोजपुरी दर्शकों के लिए एक उपहार से कम नहीं होगी।
सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। प्रमोद प्रेमी की इस मूवी के टाइटल में ही एक ऐसा आकर्षण है, कि दर्शक सिनेमा हॉल तक खींचे चले आएंगे।

प्रमोद प्रेमी भी अपनी इस फिल्म के एनौंस्मेंट से काफी उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर डायेक्टर और पूरी टीम पर पूरा भरोसा है कि यह भोजपुरी की एक बेस्ट म्यूजिकल फिल्म बनने जा रही है जिसमें बेहतरीन गाने, रोमांस और तमाम मसाले मौजूद होंगे।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387