क्रिकेट के मैदान पर फ़िल्म “इज़ इट प्यार?” का पोस्टर व ट्रेलर भी हुआ लांच
एसीबी (एक्टर्स क्रिकेट बैश) सीज़न 3 का रोमांच अब अपनी चरम सीमा पर है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन काफी इंट्रेस्टिंग मैच देखने को मिले। यह मैच “सिनेमॉब्स” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाए जा रहे हैं।
पहला मैच अहमदाबाद और भोजपुरी स्टार के बीच हुआ जिसमें अहमदाबाद ने जीत दर्ज की वहीं दूसरे मैच में मुम्बई व दिल्ली की भिड़ंत हुई और दिल्ली ने बाज़ी मारी।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन मुम्बई के एयर इंडिया कॉलोनी ग्राउंड में भव्य पैमाने पर किया गया है। 10 ओवर्स का यह क्रिकेट टूर्नामेंट यस वर्ल्ड डॉट आईओ Yesworld.IO के सहयोग से किया जा रहा है।
फ़िल्मी सितारों द्वारा क्रिकेट का मैच खेलते देखकर दर्शक उत्साहित हैं। एक्टर्स क्रिकेट बैश सीजन 3 की दीवानगी एक अलग ही मुकाम पर है।
बता दें कि ज़हीर राणा के ओटीटी प्लेटफार्म सिनेमॉब्स पे यह मैच लाइव जा रहा है।
समीर कुरैशी ने बताया कि मुझे यहां ज़हीर भाई ने बुलाया, बहुत अच्छा लग रहा है। एसीबी एक खूबसूरत सेलेब्रिटी लीग है। यह लगातार तीसरा सीज़न है। इस टूर्नामेंट में बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को जोड़ने की कोशिश की गई है जो दर्शकों को बेहद पसन्द है। लोग अपने मनपसंद एक्टर्स को क्रिकेट खेलता देखकर काफी खुश और एक्साइटेड होते हैं।
इस टूर्नामेंट में शरद केलकर, मानव गोहिल, जय भानुशाली, दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव सहित कई आर्टिस्ट खेल रहे हैं।
एसीबी के मैदान पर फ़िल्म “इज़ इट प्यार?” का पोस्टर व ट्रेलर लांच किया गया। फ़िल्म के निर्देशक केतन भानुशाली ने बताया कि इसकी कहानी आज के ट्रेंडिंग टॉपिक पर बेस्ड है। लड़के लड़की सोशल मीडिया के ज़रिए मिलते हैं। इन्हें प्यार हो जाता है पर इन्हें पता नहीं है। इस फ़िल्म में सौरभ के. राय, रश्मि झा, अनुज खुराना और आनंद शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फ़िल्म में 2 गाने हैं। इस मूवी के एक्जेक्यूटिव प्रोडयूसर किशन वी मनवर हैं।
इस फ़िल्म में काम कर रहे एक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि यह मेरी डेब्यू फिल्म है इसलिए काफी उत्साहित हूं। इससे पहले मैंने टेलीविजन पे काम किया है। फ़िल्म दो दोस्तों की जर्नी है और मेरा किरदार काफी अपील करने वाला है। डायरेक्टर और साथी कलाकार काफी सपोर्टिव थे।

ACB एक्टर्स क्रिकेट बैश 3 का तीसरा दिन भी रहा धमाकेदार, अहमदाबाद और दिल्ली ने जीती बाज़ी
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387