मुंबई गाइज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिन्दी वेब सीरीज ‘एल लग गए’ के ट्रेलर एवं संगीत को अंधेरी मुंबई स्थित पीवीआर सिनेमाहाल में लॉन्च किया गया। ये पहली बार हुआ की किसी ओटीटी की वेब सीरीज के ट्रेलर का प्रदर्शन बड़े परदे पर किया गया। इसमें साहिल आनंद वेदिका भंडारी प्रमुख भूमिका में हैं, जहां वेदिका भण्डारी इंदोरीया इश्क के बाद किसी वेब सीरीज में नजर आने जा रही हैं। इमरान नजीर खान, निशात शीरीन, उर्मिला शर्मा, नीलम भानुशाली, गरिमा मौर्या, अभिषेक सैनी, शैलेन्द्र मिश्रा, हिमांशु गोकानी, श्वेता सिंह , कर्मवीर चौधरी, कुमकुम दस, समाइरा खान, अभिषेक खन्ना, उमेश बाजपाई, भीमराज मुलाजी, रितीका सिंह, श्याम सुंदर सोनी, लेखक-निर्देशक राजेन्द्र राठोड़, सह-लेखक पिंकू दुबे, कैमरमैन नदीम अंसारी, एडिटर इरफान शेख, संगीतकार सौवीक काबी, पार्श्व संगीतकार स्वप्निल चौधरी एवं निर्माता महेश मिश्रा, गणेश मांजरेकर व तरुण बिष्ट के साथ साथ कई अन्य सिनेमा के अतिथि कलाकारों ने शिरकत की।
लेखक निर्देशक राजेन्द्र राठोड़ जो की इस से पहले करीब पचास विज्ञापन फिल्में निर्देशित कर चुके हैं जिनके निर्देशन में हेम मालिनी सोनू सूद सोनल चौहान उर्वशी रौतेला आदि काम कर चुके हैं । वर्तमान में रोड सैफ्टी को ले के भी जन जागरण के लिए विज्ञापन फिल्मों का निर्माण किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में पर्यटन को लेकर जल्दी ही डॉक्यूमेंटरी की शूटिंग की जाएगी।
मुंबई गाइज़ प्रोडक्शन के निर्माता महेश मिश्रा इस से पहले टीवी धारावाहिक लाल इश्क व क्राइम अलर्ट का निर्माण कर चुके हैं और साथ ही पिछले बत्तीस साल से फिल्म जगत में अपनी मॉडलिंग एजेंसी सफलता पूर्वक चला रहे हैं। इसके पश्चात आगे उनकी योजना एक फिल्म निर्माण की है जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। पार्टनर निर्माता तरुण बिष्ट जो की एक फिल्म निर्देशक हैं उन्होंने पहली बार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी हिन्दी फीचर फिल्म ब्लैकबोर्ड vs व्हाइटबोर्ड 2019 में रिलीज हुई थी जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला था। तीसरे पार्टनर निर्माता गणेश मांजरेकर नाइजीरिया में रहते हैं जहां उनका अपना बिजनस है।
यह वेब सीरीज 9 दिसम्बर 2022 को सिनेप्राइम के ओटीटी चैनल पर रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज कोविड के समय लगे लॉक डाउन के दौरान शादी के सीजन पर आधारित है जहां एक बारात के ससुराल पहुंचते ही लॉकडाउन की घोषणा हो जाती है और यहीं से कुछ ऐसा घमासान होता है जो आपको रोमांचित कर देगा और साथ ही हँसा हँसा कर लोटपोट कर देगा। रोमांच और कॉमेडी से भरपूर यह वेब सीरीज दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी।

9 दिसंबर को आ रही है राजेंद्र राठौर की वेब सीरीज एल लग गए
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387