फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ को रिलीज के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं और फिल्म की स्टार कास्ट जमकर अपनी इस वंडर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हर अखबारों की सुर्खियों में शिव शास्त्री बालबोआ का ही बोलबाला नजर आ रहा हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर उनके विचित्र अवतार, चाहनेवालों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। फिल्म की पूरी टीम द्वारा लिया जा रहा एक– एक कदम वाकई सराहनीय हैं।
हाल ही में शिव शास्त्री बलबोआ की टीम की ओर से की गई एक खूबसूरत पहल ,जहा पर मुंबई के लोगो के पेट को भरनेवाले और डब्बावाला के दिल तक पहुंचने की एक नेक कोशिश की गई । जी हां , अनुपम खेर ,नीना गुप्ता ने मुंबई के डब्बावालों को एक शानदार भोजन परोसा, जो डब्बावालों की अच्छाई का प्रतीक है, जो पूरे मुंबई शहर को बिना किसी रुकावट के खाना पहुंचाते हैं। मुंबई डब्बवालो के पेट को भरकर उनके दिल तक पहुंचना वाकई ये योगदान फिल्म के स्टार कास्ट के लिए बेहद सुखदभरा अनुभव रहा।
डब्बावालों ने शिव शास्त्री बाल्बोआ का एक अद्भुत पोस्टर भी लॉन्च किया, ये एक टोटल मसाला फिल्म हैं जो जीवन में साहसिक कार्यों को सहजता से करने के जज्बे को दर्शाती हैं।
डब्बावाला डिलीवरी सिस्टम संयोग से सिक्स सिग्मा प्रमाणित है – जिसका अर्थ है कि छह मिलियन डिलीवरी में केवल एक त्रुटि।डब्बावालों को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा एक केस स्टडी के रूप में लिया गया था ताकि यह समझा जा सके कि ये डिब्बे में घर का बना भोजन कितनी सही तरीके से परोसते हैं और परिणाम ने उन्हें चकित भी कर दिया।
शिवशास्त्री बाल्बोआ टीम ने उन लोगों को उनके नेक कार्य के लिए अपनी ओर से इस अद्भुत दावत के जरिए, उनके बिना रुके और बिना थके जज्बे को नमन करने की कोशिश की।
आपको बता दे की अभिनेता अनुपम खेर, नीना गुप्ता, शारिब हाशमी, नरगिस फाखरी, प्रस्तुतकर्ता तरुण राठी, कार्यकारी निर्माता आशुतोष बाजपेय, आशा वरिथ और टीम ने इस वेंचर को आगे बढ़ाने के लिए हाथ मिलाया। यूएफआई मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत शिवशास्त्री बाल्बोआ, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी, शारिब हाशमी – किशोर वरिथ, अनुपम खेर स्टूडियो और तरुण राठी, निर्माता: किशोर वरिथ, कार्यकारी निर्माता: बाजपा, लिखित : और अजयन वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित है।शिव शास्त्री बलबोआ 10 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

शिव शास्त्री बलबोआ की टीम ने रखी शानदार दावत ! अनुपम खेर, नीना गुप्ता और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने मुंबई के डब्बावालो को परोसा एक प्यार भरा भोजन !
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387