रिकवर्स एकेडमी मिस यूनिवर्सल का ग्रैंड फिनाले 16 सितंबर, 2023 को द क्लब मुंबई में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिमा चौधरी, मुग्धा गोडसे, ज़ोया अफरोज, अरोमा मैजिक की सीएमडी ब्लॉसम कोच्चर सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। रिकवर्स मिस यूनिवर्सल 2023 के आयोजक संजीव कुमार और यूसुफ शाकिर भी वहां मौजूद थे। रिकवर्स एकेडमी के एमडी मिस्टर रिषभ गोसाईं भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेलिब्रिटी ज्यूरी मेम्बर्स में सना सूरी, शिल्पी चुघ भी उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि में संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, योगेश लखानी, सिंगर राघव कपूर, सिंगर पूजा तिवारी सहित कई मेहमान मौजूद रहे।
इस शो की विनर मुम्बई की हनी सिंह, फर्स्ट रनरअप नियति पवार मुम्बई और सेकन्ड रनरअप नागपुर की स्पर्शिका घोषित की गईं।
ग्रैंड फिनाले में ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड, ब्लॉसम कोचर ग्रुप, मैलोन फैशन वर्ल्ड का विशेष सपोर्ट प्राप्त रहा। फैशन मैगज़ीन पार्टनर फैशन हेराल्ड और रेडियो पार्टनर एफएम रेडियो 92.7 रहे।
शाहरुख खान के साथ सुभाष घई की फ़िल्म परदेस में अभिनय से सबका दिल जीत चुकी अदाकारा महिमा चौधरी ने इस शो के संदर्भ में स्टेज पर कहा कि संजीव कुमार ने यह बहुत अच्छा कार्य किया है। देश भर से लड़कियां इस शो में हिस्सा लेने आईं। उन्हें आपने इतना अच्छा प्लेटफार्म दिया। आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं। मिस यूनिवर्सल की पूरी टीम बधाई और शुभकामनाओं की हकदार है।
आयोजक ने आगे कहा कि हमारा सपना इस फैशन शो के द्वारा पूरा हो रहा है। मिस यूनिवर्सल 2023 के माध्यम से हम नई उभरती मॉडल्स को एक अच्छा प्लेटफॉर्म देने का प्रयास कर रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स यहाँ काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं।
शो थीम प्रोडक्शन और यूनिवर्सल एंटरप्राइजेज एंड फ़िल्म ने काफी भव्य रूप से “मिस यूनिवर्सल 2023” के ग्रैंड फिनाले का मुम्बई में आयोजन किया। मिस यूनिवर्सल 2023 के लिए देश भर में ऑडिशन हुए और यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी पेजेंट सिद्ध हुआ। इसमे बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े स्टार्स डिज़ाइनर, कोरियोग्राफर ज्यूरी मेम्बर रहे। विनर, फर्स्ट रनरअप और सेकन्ड रनरअप को बेहतरीन क्राउन, सर्टिफिकेट मिला। वहीं उन्हें सीरीज और म्युज़िक वीडियो में अभिनय का अवसर भी दिया जाएगा। इस शो की एंकरिंग सिमरन आहूजा ने की।
मिस्टर मेलोन इस शो के निर्देशक थे और उन्होंने इस ब्यूटी पेजेंट की कोरियोग्राफी भी की थी जबकि सिया एसोसिएट डायरेक्टर शोथीम प्रोडक्शन थीं और विद्या लाते ने पेजेंट का मैनेजमेंट किया।
मेकअप लंदन स्कूल ऑफ मेकअप और ब्लॉसम कोच्चर द्वारा किया गया। काजल अग्रवाल द्वारा काजल एटलियर्स और मूनलॉर्ड बाय सोनम पाहुजा डिजाइनर्स थे।

महिमा चौधरी, मुग्धा गोडसे, ज़ोया अफरोज ने रिकवर्स एकेडमी मिस यूनिवर्सल 2023 के ग्रैंड फिनाले में बढ़ाई शोभा
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387