नई दिल्ली 30 जनवरी। श्रेया फाउंडेशन एवं श्रेया एंटरटेनमेंट एण्ड प्रोडक्शंस द्वारा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर आज एक होटल में संगीत एलबम ‘अयोध्या धाम’ का लोकार्पण हुआ l प्राण प्रतिष्ठा, राम दर्शन, हनुमत भजन और देशभक्ति गीतों के इस एलबम को कंपनी ने आज एकसाथ 140 प्लेटफार्म पर लॉन्च किया l
इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष और प्रोड्यूसर हेमंत कुमार राय ने बताया कि हमारी कंपनी निरंतर प्रदेश के युवा गीत-संगीत और गायक-वादक कलाकारों को प्लेटफार्म देते हुये अलग अलग तरह के म्यूजिक एल्बम बना रही है। आज जबकि पूरा देश राममय है, हमारी संस्था ने अयोध्या धाम संगीत एलबम बनाकर के पूरे विश्व को सौगात दी है l ये अनोखे गीतों का संग्रह सबके सामने है। कलाकारों की विविधता भरी प्रस्तुतियां लोगों को पसंद आ रही हैं। इससे हम उत्साहित हैं।
एलबम में पंछी जालौनवी के लिखे केआर वाही के संगीतबद्ध किये राम दर्शन गाने को गोलू दी ने आवाज दी है। विजुअल में अवधेश कुमार, जमील अहमद अमित सिंह ने काम किया है l पंछी और धनेश्वर प्रसाद के लिखे हनुमान भजन को केआर वाही के संगीत में अभिषेक राजपूत ने गाया है, जबकि हरिंदर सिंह के लिखे प्राण प्रतिष्ठा गीत को गiया है विष्णु नारायण नेl
एलबम की को-प्रोड्यूसर संगीता राय ने बताया कि यह म्यूजिक एलबम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर ये अयोध्या धाम संगीत एलबम को लोकार्पित करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है l उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी निरंतर उत्तर प्रदेश के नए कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनको विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म पर लाकर के उनको रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है l
इस अवसर पर अनेक महान विभूतियां उपस्थित नहीं फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, अली असगर, राहुल देव आदि उपस्थित रहे l
भारत सम्मान से सम्मानित में विभूतियां पद्मश्री डॉ रमेश गौतम, विमल चौधरी, डॉ विजय श्रीवास्तव, मऊ चटर्जी ,डॉक्टर रईस ,मिर्जा मेहताब बेग ,पूनम ढिल्लों ,अली असगर ,विजय पाटकर, शब्बीर शेख, संदीप मरवा ,राजेश पांडे, गुरु मां, रणवीर गहलोत, जोगिंदर महाजन, जयप्रकाश शाह ,पीके बजाज, आदि है l
इस अवसर पर एल्बम की को प्रोड्यूसर शालिनी मिश्रा जी ,विक्रम चक्रवर्ती जी, पी महेश जी , दी ततैया, अखिलेश तिवारी ,बृजेश सिंह जी, राजेश सिंह जी ,अवधेश यादव जी, जमील अहमद ,विशाल सरोज ,रामशरण मिश्रा, गौरव यादव ,नामित सिंह उपस्थित रहे l
इस अवसर पर भारत माता की जय, हनुमान भजन, प्राण प्रतिष्ठा ,राष्ट्रगान और आने वाली फिल्म अधूरा इश्क़ ,लालच प्यार एक धोखा , The Half Moon का ट्रेलर का प्रदर्शन भी किया गया तथा श्रेया आशियाना निम्न लोगों को प्राप्त हुआ राधेश्याम सिंह प्राची शर्मा और अंकित रावत
इस कार्यक्रम का प्रचार, प्रचार, विपणन और कलाकार प्रबंधन फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा किया गया।

श्रेया भारत सम्मान के साथ ही म्यूजिक एलबम ‘अयोध्या धाम’ 140 प्लेटफार्मों पर लांच*
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387