जितनी चीजें भार्गव भक्ति के माध्यम से रिलीज हो रही है और हुई है,उसे अभी तक ना ही किसी फिल्म में या ना ही म्युजिक के माध्यम से दिखाया गया है। न ही किसी ने सोचा होगा कि इतनी ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करना इस चैनल पर आसानी से उपलब्ध हो सकता है। एस के तिवारी इसके लिए पिछले कई सालों से मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं। भार्गव भक्ति यूट्यूब चैनल पर 52 शक्तिपीठ देवियों और बारह ज्योर्तिलिंग के विवरण गीत रिलीज किया जा चुका है। साथ ही 33 कोटि देवताओं (11 रुद्र, 12 आदित्य, 8 वशु 2 अश्वनी कुमार) के विवरण गीत निरंतर भार्गव भक्ति चैनल सभी सनातनी हिन्दू भाईयों-बहनों तक पहुंचा रहा है।
भार्गव भक्ति यू-ट्यूब चैनल का कॉमर्शियल बिंदु से कोई लेना देना नहीं है। इस चैनल पर प्रसारित होने वाले धार्मिक गीत-संगीत जिसे पसंद आते हैं वह लाइक, शेयर करते हुए सब्सक्राइब कर सकते हैं और कमेंट्स के माध्यम से अपनी सलाह भी दे सकते हैं। यह चैनल सनातनियों के लिए है, यह आय प्राप्त करने का साधन नहीं है।
तिवारी प्रोडक्शन के सीईओ और फाउंडर एस के तिवारी गीतों के एक-एक शब्दों पर विशेष ध्यान देकर अपने चैनल के माध्यम से प्रसारित करते हैं। तिवारी प्रोडक्शन अभी तक सनातन धर्म से जुड़ी कई अहम जानकारियों को प्रदान कर चुके हैं तथा अपने बेहतरीन रिसर्च द्वारा और शब्दों की बारीकी पर ध्यान देते हुए सनातन धर्म से जुड़े रोचक तथ्यों और जानकारियों को गीत के माध्यम से सभी सनातनियों तक पहुंचा चुके हैं और यह प्रक्रिया अनवरत जारी है।
ज्ञात हो कि तिवारी प्रोडक्शन के सीईओ फाउंडर एस. के. तिवारी, एक उच्च कुल ब्राहाण परिवार में जन्में व्यक्ति हैं। एस के तिवारी सनातन धर्म के सभी महत्व और समस्त जानकारियों को और अपने सभी वर्णों को समेट कर साथ चलने वाले व्यक्ति हैं।
तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले बने चारों वेदों के विवरण गीत का एक ऐसा धार्मिक और अनोखा गीत है जिसको जितना जानने की कोशिश करेंगे उतना ही ज्ञान के अथाह सागर में समाते जाएंगे। वेद ज्ञान की ऐसी सिद्धि है जहाँ पर यह ज्ञात होता है कि यह नश्वर संसार सनातन धर्म के अटूट स्तंभ पर टिका हुआ है। सनातन धर्म के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता। सर्वत्र केवल सनातन धर्म ही दृष्टिगोचर होता है। इन्हीं सभी बातों को तिवारी प्रोडक्शन के एस के तिवारी अपने गीतों के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व की जनता तक पहुँचाना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनके मन में सनातन धर्म के प्रति अथाह श्रद्धा और प्रेम है।
सनातन धर्म में चार वेद होते हैं और चारों वेदों से संदर्भित विवरण गीतों को एस के तिवारी अपने भार्गव भक्ति म्यूजिक चैनल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने जा रहे हैं। इनके इस कार्य के पीछे एक बड़ी सोच, विश्वास और सकारात्मक निर्णय करने की उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखलाई दे रही है।
अभी तक भार्गव भक्ति चैनल जो जानकारियाँ और ज्ञान लोगों तक पहुंचा रहा है ऐसा अभी तक किसी ने ना ही सोचा होगा और ना ही इस तरह विस्तृत तरीके से लोगों तक पहुंचाया होगा। सनातन धर्म से जुड़े प्रत्येक पहलु, पवित्र स्थल और तीर्थों से जुड़ी ज्ञानवर्धक जानकारियाँ इस चैनल पर उपलब्ध है। इस चैनल से अनेक भक्ति गीत रिलीज हो चुके हैं और आगे भी सनातन धर्म से जुड़ी जानकारियां और ज्ञान की धारा यूं ही अनवरत भार्गव भक्ति चैनल के माध्यम से लोगों तक पहुंचती रहेगी।

भार्गव भक्ति यूट्यूब चैनल वर्तमान समय में भक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीतों के माध्यम से सनातन धर्म की अलख जगा रहा है।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387