भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में हर बार एक नए लुक में और नए किरदार में नजर आने वाले धनंजय सिंह अब भोजपुरी फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 3’ में दिखाई देंगे जिसमें उन्होंने अपने किरदार में कुछ नयापन लाने का प्रयास किया है। शुभी शर्मा, यश कुमार और गरिमा दीक्षित अभिनीत
भोजपुरी फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 3’ में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि इस पिक्चर के पहले दो पार्ट सुपर हिट रहे हैं, अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर सभी उत्साहित हैं।
धनंजय कुमार का कहना है कि फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं और इस फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म की स्टोरी फैमिली ओरिएंटेड है और इसमें दर्शकों को भावनात्मक एहसास होगा साथ ही खूब एंटरटेनमेंट भी मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि यह तीसरा पार्ट भी पहली 2 फिल्मों की तरह लोगों को खूब पसंद आने वाला है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वर्षो से काम कर रहे धनंजय सिंह ने कहा कि घरवाली बाहरवाली 3 मेरे लिए बहुत स्पेशल फ़िल्म है। इस फिल्म में मेरा रोल बहुत ही जबरदस्त है, हीरो के दोस्त के चरित्र को लेकर काफी उत्साहित हूं।
उल्लेखनीय है कि ढेर सारी फिल्मों में खलनायक का चरित्र निभाने वाले धनंजय सिंह अब हास्य भूमिकाओं में भी अपना प्रभाव छोड़ते हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली अभिनेता धनंजय सिंह अपना एक अलग मुक़ाम बनाते जा रहे हैं। उन्होंने फ़िल्म “दंडनायक” में यश कुमार के अपोजिट निगेटिव रोल बखूबी निभाया था और उनकी अदाकारी लोगों को काफी पसन्द आई। फ़िल्म अपहरण में भी धनंजय सिंह मुख्य खलनायक थे।
धनंजय सिंह की प्रतिभा बेमिसाल है। उनकी कई अपकमिंग फ़िल्में हैं।

अभिनेता धनंजय सिंह अब भोजपुरी फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 3’ में यश कुमार व शुभी शर्मा के साथ दिखाई देंगे
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387