बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्ट होम कांड पर बेस्ड निर्देशक कुमार नीरज की रियलिस्टिक फिल्म नफीसा में अभिनेत्री दिव्या त्यागी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उन्होंने इस फ़िल्म में अपने रोल के साथ इंसाफ किया है।
ज्वलंत मुद्दों पर बेस्ड इस फ़िल्म के टीज़र ने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया है। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड के सच को दिखाती इस फिल्म में पीड़िताओं के दुःख दर्द की कहानी दर्शाई गई है जो जल्द ही बड़े पर्दे पर पेश की जाने वाली है। स्पार्क मीडिया द्वारा प्रस्तुत लेखक निर्देशक कुमार नीरज की फ़िल्म “नफीसा” की निर्मात्री वैशाली देव और बीना शाह हैं। को प्रोड्यूसर,खुश्बू सिंह व मुन्नी सिंह हैं। इसके कैमरामैन सनी देओल की फ़िल्म गदर फेम नजीब खान हैं।
मुजफ्फरपुर के सेलटर होम की दर्दनाक कांड की याद दिलाती इस फ़िल्म में अक्षय वर्मा, निसाद राज राणा, राजवीर सिंह ,रोहित भारद्वाज, अनामिका पाण्डेय, नाजनीन पटनी ,दिव्या त्यागी मनीशा ,ठाकुर और सान्या ठाकुर इत्यादि ने अभिनय किया है।
कुमार नीरज ने इसकी पटकथा और संवाद लिखने में काफी रिसर्च की है। पीड़ितों से मिले, उनके दर्द और तकलीफ को महसूस किया और फिर उसे पर्दे पर प्रस्तुत करने जा रहे हैं।
फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही दिव्या त्यागी का कहना है कि फ़िल्म नफीसा में कड़वी सच्चाई एक मैसेज के साथ प्रस्तुत की गई है। हमें उम्मीद है कि ऑडिएंस यह फ़िल्म अवश्य पसन्द करने वाली है। इस फ़िल्म की कहानी समाज को झकझोर कर रख देगी। बालीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में एक गीत भी देखने को मिलेगा।
दिव्या त्यागी नफीसा को अपने लिए बड़ा मौका मानती हैं। भविष्य में उनके कई और प्रोजेक्ट्स भी अपकमिंग हैं।

अभिनेत्री दिव्या त्यागी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है हिंदी फिल्म नफीसा में , निर्देशक कुमार नीरज की बेस्ट फिल्म है “नफीसा”
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387