मुम्बई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर डॉक्टर 365 और आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा मुम्बई के जुहू बीच पर 19 मई 2024 को महा आरोग्य शिविर’ का आयोजन किया गया जो बहुत सफल मेडिकल और हेल्थ कैम्प रहा जिसमें हजारों लोगों ने लाभ लिया।
इस महा आरोग्य शिविर के आयोजन में सीसीआरएस मिनिस्ट्री ऑफ आयुष और रोट्री क्लब मुम्बई नार्थ आइलैंड जुहू एरोबिक्स टीम का भी सहयोग रहा।
डॉक्टर 365 के डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह महा आरोग्य शिविर बहुत सफल रहा। इस शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाएं, ब्लड प्रेशर और सुगर चेकअप किया गया। साथ ही लोगों को फ्री च्वनप्राश और इम्युनिटी बूस्टर किट भी वितरित की गई। यहां दो दर्जन से अधिक डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों की जांच की।
बता दें कि आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा अब तक 96 हजार ऑपरेशन का लाभ लोगों को मिला है, 29899 मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा चुका है वहीं एक लाख सर्जरी करवाई गई है और 4.26 करोड़ मरीजों ने लाभ लिया है।2.8 हजार करोड़ की दवाएं वितरित की गई हैं। 35 लाख लोगों को चश्मे देकर उन्हें रौशनी देने का नेक कार्य किया है। 1.3 लाख लोगों को व्हीलचेयर की सुविधा देकर दिव्यांगों की सहायता की है।
मुम्बई के इस मेडिकल कैम्प में डॉ धर्मेंद्र कुमार के साथ लोगों ने डॉ गोविंद रेडडी, श्री महेश मनवानी, श्री राधेश्याम गुप्ता, उषा बेन पटेल, रौशन जैन, हरीश चोकसी, महेंद्र मधानी, प्रमोद रावल, सुरेश मधु राठी और उनकी टीम का भी धन्यवाद किया।

डॉक्टर 365 के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा मुम्बई में सफल महा आरोग्य शिविर का आयोजन
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387