23 अगस्त को रिलीज होने वाली कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च मुम्बई के इम्पा थिएटर में किया गया। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह हैं जबकि इस फ़िल्म में डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर और गंगा अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता संजीव आर सिंह, चेतन प्रभुदास झाला और रवीना हैं। गा मोशन पिक्चर्स और लैंडमार्क मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में शाह आलम ने दारूवाला का किरदार निभाया है जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर सत्याजीत राजपूत ने भी फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक आनंद राव हैं।
इस अवसर पर कॉमेडियन सुनील पाल भी मौजूद रहे जिन्होंने फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के पोस्टर पर इसकी टैगलाइन लिखी है “नो लॉजिक, नो मैजिक ओनली एंटरटेनमेंट”।
फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह डीओपी भी हैं। बतौर सिनेमेटोग्राफर उन्होंने काफी फिल्में की हैं और अब निर्देशक के रूप में इस फ़िल्म से अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह बेहद सिचुएशनल कॉमेडी है जिसमे सभी एक्टर्स ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से काम किया है। अशोका ठाकुर वास्तव में डैशिंग स्टार हैं जबकि गंगा ने इसमे नेचुरल एक्टिंग की है।
इस अवसर पर फ़िल्म का ट्रेलर दिखाया गया जिसे सभी ने खूब सराहा। फिर फ़िल्म के तीन गाने दैय्या रे आइटम सॉन्ग, टाइटल सॉन्ग और रोमांटिक गीत दिखाया गया जिसे सभी ने पसन्द किया। रोमांटिक गीत पर हीरो हीरोइन अशोका और गंगा ने बहुत सुंदर डांस प्रस्तुत किया।
फ़िल्म के डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर की भी यह पहली पिक्चर है और वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऎक्ट्रेस गंगा के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। फ़िल्म बेहद हंसाएगी और भरपूर मनोरंजन भी करेगी। संजीव सिंह जी बेमिसाल निर्देशक हैं।
हसीन अभिनेत्री गंगा अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस फ़िल्म से काफी आशाएं हैं। बेहद कॉमिक टाइमिंग वाली फ़िल्म है। निर्माता निर्देशक संजीव सिंह ने इसे बड़े पैशन के साथ बनाया है। इसके गाने भी बहुत ही अच्छे हैं।
फ़िल्म के संगीतकार एलेन कश्यप, गीतकार राजेश हंस, कोरियोग्राफर जोजो खान और एडिटर यूसुफ एम शेख हैं। कला निर्देशक सुरेश पांडे, पार्श्व संगीत सुदीप डांगे और सह-निर्माता यश संजीव सिंह हैं।

निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह, डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर की कॉमेडी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387