मुंबई में हुआ भोजपुरी फिल्म ‘नफरत की चिंगारी’ का मुहूर्त
अमन श्रीवास्तव के निर्देशन में बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘नफरत की चिंगारी’ का मुहूर्त आज मुंबई में संपन्न हो गया है। इस फिल्म का निर्माण जय अजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट / मां पारो फिल्म्स प्रोडक्शन, ब्रह्मा मुनी सेवा संस्थान (अप्पू राजा शर्मा – अध्यक्ष), सा रे गा मा ऑडियो लैब रिकॉर्डिंग स्टूडियो और महाराज फिल्म्स के द्वारा किया जा रहा है और प्रस्तुति पी के गुप्ता और रंजन कुशवाहा की है। यह रीवेंज बेस्ड कहानी वाली फिल्म है। ऐसा कहना है फिल्म के निर्देशक अमन श्रीवास्तव का, जिन्होंने मुहूर्त के दौरान उपस्थिति सिनेमा जगत के लोगों को फिल्म से इंट्रोड्यूस करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जायेगी। फिल्म की कहानी एस एम फैयाज ने लिखी है, जो बेहतरीन है। फिल्म के लिए कास्टिंग को लेकर उन्होंने बताया कि फिल्म ‘नफरत की चिंगारी’ में सेराज खान, शौकत खान (मुन्ना भाई), रिंकू श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अप्पू राजा शर्मा, प्रशांत आर्या, राहुल कुमार प्रजापति, अमित कश्यप, एस के त्रिपाठी, नयना यादव, किरण यादव, मीत जी, पूर्णिमा निशा यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के खूबसूरत डायलॉग्स और स्क्रीनप्ले बीरेंद्र कुमार मिश्रा ने लिखे हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत आर्या हैं और प्रोडक्शन हेड विजय कुमार विश्वकर्मा है। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

अमन श्रीवास्तव ने दावा किया कि उनकी फिल्म ‘नफरत की चिंगारी’ दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्योंकि यह फिल्म इंटरटेंमेंट के हर पैमाने पर खरे उतरने वाली है। फिल्म में गाने भी एक से बढ़ कर एक होंगे। अंजनी सिंह, विवेक थापा और अनिल सहनी जैसे कोरियोग्राफर इस फिल्म में नृत्य को बेहतरीन मानदंडों के साथ प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा ‘नफरत की चिंगारी’ में मेक अप रवि पगड़ी का होगा और कैमरामैन होंगे अभिषेक सिंह। ईपी दीपक पांडे और ईपी असिस्टेंट सुशांत आर्या हैं। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर डी एन शेट्टी और सुरेंद्र सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी !
——–Sanjay Bhushan Patiyala
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387