मुंबई में “श्रीदेवी बंगलो” की शूटिंग जोरों पर
आनेवाली बालीवुड फिल्म “श्रीदेवी बंगलो” की बीस दिवसीय मुंबई शेड्यूल की शूटिंग सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुकी है। इस शेड्यूल में कुछ अहम और खूबसूरत दृश्य मुंबई के सुरम्य लोकेशंस पर फिल्माये जायेंगे। इसमें प्रिया वॉरियर, प्रियांशु चटर्जी, अरबाज खान, असीम अली खान आदि कलाकार भाग ले रहे हैं। इस शूटिंग की विशेषता यह होगी कि इसमें एक बहुत ही बड़ा और भव्य एक्शन दृश्य फिल्माया जायेगा, जिसके लिए चीन के तीन सौ स्टंट मेन भाग लेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रशांत मंबुली और निर्माता चंद्रशेखर सुधीर कुमार, जेरोम जोसेफ, रोमन गिल्बर्ट, एम. एन. पिंपले और मनीष नायर हैं।
“श्रीदेवी बंगलो” का टीजर एक अलग ही समा बाधे हुए है । डिजिटल प्लेटफार्म पर दर्शकों की संख्या लाखों पार कर चुकी है और देखनेवालों के मन में वह उत्सुकता व रोमांच पैदा करने में कामयाब रही है।

“ओरु अदिर लव” में आँख मारकर चर्चा में आयी दक्षिण की अभिनेत्री प्रिया वॉरियर कहती हैं, ” मुंबई में शूटिंग करना सचमुच अभूतपूर्व अनुभव है। यहां कुछ बड़े और महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए हैं। फिल्म तेजी से अपने रोमांचक रूप में आ रही है और अतिशीघ्र आप देख पायेंगे “श्रीदेवी बंगलो” का असली स्वरूप । प्रसिद्ध अभिनेता प्रियांशु चटर्जी का कहना है — “इस फिल्म की शूटिंग दिन प्रतिदिन बेहतर चल रही है और यह मेरे दिल के करीब होती जा रही है। इसका टीजर तो पहले ही हंगामा बरपा चुका है। अरबाज खान भी इस फिल्म की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। फरमाते हैं — मैं इस आश्चर्यजनक और अद्भुत फिल्म का हिस्सा होने पर अतिप्रसन्न हूँ।
निर्देशक प्रशांत मंबुली बताते हैं, “लंदन में सफलतापूर्वक शूटिंग करने के बाद मुंबई में यह शेड्यूल शुरू किया है। टीजर की अपार लोकप्रियता से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।” निर्माता चंद्रशेखर एस.के. के लिए “श्रीदेवी बंगलो” एक विशेष फिल्म है। यह फिल्म उस बच्चे की तरह है जिसे नित्य बढ़ता निखरता देख रोमांच होता है। इसके लिए टीम का हर व्यक्ति मेहनत कर रहा है। दूसरे निर्माता रोमन गिल्बर्ट भी इस फिल्म का हिस्सा बन कर प्रफुल्लित हैं।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387