जाने माने फिल्म निर्देशक सुनील मांझी के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और सिने स्टार राघव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले विकाश सिंह, इन म्युजिक प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म ‘माई के पंचनामा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म निर्माता मनोज कुमार बहुत ही शिद्दत से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न किया गया था और फ़िल्म की शूटिंग की तारीख भी तय कर दी गई थी।
अब तय समय पर मुंबई से फ़िल्म की सारी यूनिट उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जिला बलिया में फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और राघव पाण्डेय की जोड़ी नजर आएगी। वे दोनों स्टार पहली बार एक साथ दर्शकों एवं अपने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे। प्रोड्यूसर मनोज कुमार द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशन की कमान कुशल निर्देशक सुनील मांझी संभाल रहे हैं। इस फ़िल्म के क्रिएटिव हेड गया राज हैं। इस फ़िल्म के गीतकार पिंकू दूबे और संगीतकार साजन मिश्रा हैं।
सह-निर्देशक मिलन मंजोशी, सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी, डी.ओ.पी. विजय आर पाण्डेय, आर्ट डायरेक्टर अरुण कुमार यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, मार्केटिंग हेड विजय यादव, कार्यकारी निर्माता कोहिनूर बाबू सिंघाल, प्रोडक्शन अजय निगम व अवनीश मांझी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय, अनूप आरोड़ा, महेश आचार्य, माया यादव, अयाज खान, रिंकू भारती, परी सिंघानिया, आशीष सिंह, खुशबू यादव, सुष्मिता मिश्रा, मनोज कुमार, पुनीत सिंह आदि हैं।
गौरतलब है कि महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया एवं वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इस फ़िल्म में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को भी बेहतरीन किरदार निभाने का मौका दिया जा रहा है। ये फ़िल्म मनोरंजन के साथ ही साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी देगी। ये फ़िल्म सिनेमाहाल, टीवी चैनल और ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी फ़िल्म निर्देशक सुनील मांझी ने दिया है।

सुनील मांझी के निर्देशन में मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय ने शुरू किया ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387