Deprecated: __autoload() is deprecated, use spl_autoload_register() instead in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-content/plugins/mainwp-child/mainwp-child.php on line 29
Actress Chandani Singh Completes Shooting Of New Music Video – NEWSGUIDE.IN

चांदनी सिंह ने पूरी की नये म्युजिक विडियो की शुटिंग

चांदनी सिंह म्युजिक और भोजपुरी वर्ल्ड  की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सुपरहिट म्युजिक विडियो देने वाली एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने जाने माने कोरियोग्राफर रामदेवन के कोरियोग्राफी में एक भोजपुरी म्युजिक विडियो  की शुटिंग विरार के याजू पार्क रिर्सोट में किया। गाने का बोल है लागेला करेजा काढ़ लेबू। इस गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया और जिसने भी इस म्युजिक विडियो  की शुटिंग देखी सबने यही कहा कि भोजपुरी म्युजिक विडियो  के लिये पहली बार वे इतना खर्चा देख रहे हैं। इस म्युजिक विडियो  के नायक और निर्माता हैं समीर और निर्देशन किया है धीरू यादव ने जिन्होने चांदनी सिंह को लेकर फिल्म बद्रीनाथ का निर्देशन किया था। रेड कलर के कास्ट्युम में चांदनी गजब का कहर ढा रही थीं। इस गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने जबकि लिखा है भरत चौहान ने। म्युजिक विडियो  के कार्यकारी निर्माता हैं शैलेन्द्र सिंह । आपको बतादें कि चांदनी सिंह का एक म्युजिक विडियो  मिलते मरद हमके भूल गईलू इन दिनों बाजार में पूरी तरह छा गया है जिसे अबतक लगभग २५० मिलियन लोगों ने देखा है।

   

ये म्युजिक विडियो  कामयाबी का रिकार्ड बना रहा है। अपने नये म्युजिक विडियो  को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं वह कहती हैं इस म्युजिक विडियो  के निर्देशक धीरू यादव जी ने मुझे इस म्युजिक विडियो का आॅफर किया और बताया कि इसमें मेरी और समीर जी की जोड़ी होगी जिसकी कोरियोग्राफी रामदेवन जी करेंगे तो मेरे सामने ना कहने की कोई वजह नहीं थी। आपको बतादें कि चांदनी सिंह आज भोजपुरी के सभी सुपरस्टारों पव न सिंह , खेशारीलाल यादव जी के साथ फिल्में कर रही हैं और दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ उनका धार्मिक एलबम काफी पसंद किया गया था। चांदनी सिंह अपनेम्युजिक विडियो  के इस नये संस्करण पर कहती हैं वे अपने फैन्स की पसंद कोध्यान में रखते हुये म्युजिक विडियो करती हैं और उन्हे खुशी है कि उनका यह गाना लागेला करेजा काढ़ लेबू भी मेरे फैन्स को खुब पसंद आयेगा।

By admin