बॉलीवुड की मायानगरी मुम्बई अपनी नाइट लाइफ़ के लिए जानी जाती है। मुम्बई की सबसे खास और सेंटर लोकेशन लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट में स्थित एक अनोखे नाइट क्लब “द एम्फ मुम्बई” का भव्य उद्घाटन हुआ। हेमा चौधरी के इस एक्सकलुसिव नाइट क्लब की ग्रैंड ओपनिंग पर बॉलीवुड के ढेर सारे सेलेब्रिटी गेस्ट्स की उपस्थिति देखी गई।
यहां पार्टी, डांस, म्युज़िक और मस्ती भरी शाम रही। यहां आए सभी मेहमानों ने हेमा चौधरी को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं वहीं हेमा चौधरी ने यहां आए सभी गेस्ट्स का दिल से आभार व्यक्त किया।
द एम्फ मुम्बई के लॉन्च के अवसर पर फिल्मी दुनिया से आने वाली कई हस्तियों ने यहां के मस्ती और डांस भरे माहौल को खूब एन्जॉय किया। सेलेब्रिटी गेस्ट्स में बिग बॉस फेम अर्शी खान, पायल घोष, ऎक्ट्रेस अनुपम शुक्ला, ऎक्ट्रेस विनी राणा और अदाकारा गहना वशिष्ठ सहित कई इंफ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया स्टार्स भी यहां मौजूद रहे।
हेमा चौधरी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब बहुत खुश और उत्साहित हैं कि हमारे नाइट क्लब के ग्रैंड लॉन्च के अवसर पर कई सारे सेलिब्रिटी गेस्ट्स आए। लोग अपना कीमती समय निकाल कर यहां आए, इसके लिए मैं शुक्रिया अदा करती हूँ। द एम्फ का नाम जितना अनोखा और अलग है, यहां खाने पीने और मस्ती करने का माहौल भी उतना ही एनर्जी से भरा हुआ है।
अर्शी खान ने कहा कि यहां का माहौल मुझे काफी पॉज़िटिव लगा और मुझे उम्मीद है कि नए साल के अवसर पर लांच हुए इस नाइट क्लब की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ेगी।
म्युज़िक वीडियो तेज़ धार के कारण हाल ही में चर्चा में आई सिंगर और ऎक्ट्रेस अनुपम शुक्ला ने हेमा चौधरी को इस नाइट क्लब के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला की प्राइम लोकेशन में स्थित यह नाइट क्लब पार्टी करने वालों के लिए एक शानदार तोहफा है। यहाँ आते ही मुझे सकारात्मक और खुशगवार एहसास हुआ। यहां का डांस फ्लोर पर पार्टी करने का अपना मजा है।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

नाइट क्लब ” द एम्फ ” के भव्य उद्घाटन पर हेमा चौधरी, मुकेश त्यागी, अंकिता पटेल, आद्या सिंह, विनी राणा, अर्शी खान, पायल घोष, गहना वशिष्ठ रहीं उपस्थित
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387