चांदनी सिंह ने बनाया ये नया रिकार्ड
अभिनेत्री चांदनी सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में छायी रहती हैं और उनके भोजपुरी म्युजिक विडियो और ताजा तश्वीरें इंटरनेट पर धूम मचाती हैं। वह अपने काम को लेकर जितना गंभीर रहती हैं उतना ही व्यवहार में कूल हैं। चांदनी सिंह भोजपुरी वर्ल्ड की पहली ऐसी अभिनेत्री बन गयी हैं जिनके गानों को दो अलग अलग म्युजिक कंपनियों ने एक ही दिन जारी किया। उनके और भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ वाले म्युजिक विडियो ललकी ओढ़निया को जहां आदि शक्ती फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड ने २९ मार्च को जारी किया वहीं पवन सिंह के साथ का उनका क्रेक फाईटर का गाना वेब म्युजिक ने भी २९ मार्च को ही जारी किया। इन दोनो गानों की इंटरनेट पर धूम मची है।

ललकी ओढ़निया में रेड कलर की ड्रेस में चांदनी सिंह बेहद खुबसुरत और स्टाईलिश लग रही हैं। चांदनी सिंह ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिये अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। और जमकर थिरक रही हैं। चांदनी सिंह के इस म्युजिक विडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी खुबसुरती की तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो चांदनी सिंह की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें दोनो फिल्मों में वे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आरही हैं। ये फिल्में हैं राजा और क्रेक फाईटर। जिसे लोग खुब पसंद कर रहे हैं। क्रेक फाईटर का उनके उपर फिल्माया गया गाना देखे खातिर तरसे ईयार तो हरतरफ बवाल काट रहा है। इसके अलावा चांदनी सिंह कई और फिल्मों में नजर आने वाली हैं । फिलहाल चांदनी को इस नयी कामयाबी पर ढेंरो बधाईयां।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387