रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ रैपर हितेश्वर का नया गीत ‘बोलो का ह’
रैपर हितेश्वर का नया भोजपुरी रैप सोंग ‘बोलो का ह’ हुआ वायरल ।
रैपर हितेश्वर नए सोंग “बोलो का ह” में अपने पूर्वजों की कहानी रैप की ज़ुबानी सुना रहे हैं
इन दिनों भोजपुरी में एक रैप सोंग ‘बोलो का हा’ बहुत ज्यादा पोपुलर हो रहा है। रैपर हितेश्वर अपने इस अनोखे रैप सोंग मेे अपने पूर्वजों की कहानी रैप की ज़ुबानी बयान कर रहे हैं। बिहार में अपने पूर्वजों की कहानी को हितेश्वर ने बड़ी खूबसूरती से लिखा, गाया और परफॉर्म भी किया है। उनका लुक इस विडिओ मेे बेहद आकर्षक दिख रहा है।जबकि निर्माता अकरम बिस्वास व शायद मोंडल निर्देशक विकाश वषिष्ठ और मिक्स एंड मास्टर फ्रांको भल्ला ,रैपर हितेश्वर का ही अपने अंदाज में लिखा हुआ है।
जी हाँ न सिर्फ हितेश्वर ने इस रैप सोंग को गाया है बल्कि वह इसके विडियो में भी एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं जिसे बखूबी डायरेक्ट किया गया है। इस भोजपुरी रैप सोंग से भोजपुरी गीत संगीत की दुनिया में एक हलचल सी मच गई है। और अब लोगों को लग रहा है कि भोजपुरी में भी कुछ अलग किस्म के और स्तरीय रैप सोंग बनाए जाने लगे हैं.
हाल ही में भोजपुरी रैपर हितेश्वर का रैप सोंग ‘हमार बेबी’ भी रिलीज हुआ था जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया गया. यह एक ट्रेंडिंग विडिओ था जिसे उनके फैन्स ने बेहद सराहा। इस नए रैप सोंग “बोलो का हा” में रैपर हितेश्वर बड़े ही बिंदास मूड में और एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं. इस भोजपुरी रैप को लोग काफी लाइक कर रहे हैं।
हितेश्वर का यह गीत इस तरह से सबसे अलग और आकर्षक है कि इसमें क्वालिटी का पूरा ध्यान दिया गया है।

हितेश्वर ने इस विडियो में एक नेक्स्ट जनरेशन रैपर के रोल में खुद को ढाल लिया है और उन का अंदाज उनके लाखों फैन्स पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि हितेश्वर ने कोरोना महामारी पर भी एक क्वारंटाईन रैप रिलीज किया था, जिसे इन्टरनेट पर बेहद शानदार रेस्पोंस मिला था. अपने इस नए सोंग बोलो का हा को मिल रहे रेस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हितेश्वर कहते हैं कि ‘बोलो का हा’ श्रोताओं और दर्शकों के दिल को टच कर रहा है इसलिए इसे लोग इतना प्यार दे रहे है. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने मेरे इस रैप सोंग को पसंद किया है.”
देखा जाए तो रैपर हितेश्वर धीरे धीरे म्यूज़िक वर्ल्ड में अपनी एक अलहदा पहचान साबित कर रहे हैं।
Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/guide789/domains/newsguide.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4387